Breaking News

संविधान के प्रति जागरूकता से सरकारें परेशान : मायावती

– कांग्रेस के साथ भाजपा पर भी साधा निशाना

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गणतंत्र दिवस पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि संविधान के प्रति युवाओं व महिलाओं में जागरूकता बढ़ने से सरकारें परेशान दिख रही हैं। इस जागरूकता से देश को आशा की नई किरण व ऊर्जा मिल रही है, जो देश के लोकतंत्र व गणतंत्र के लिए काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। उन्होंने इसके बहाने कांग्रेस के साथ भाजपा पर भी निशाना साधा है।


मायावती ने शनिवार को एक संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लम्बे शासनकाल के दौरान संविधान पर कई बार अघात लगाने का प्रयास हुआ। इसके लिए देश की जनता ने कांग्रेस को एक नहीं बल्कि कई बार कड़ी सजा भी दी है। कांग्रेस अब भी खासकर केंद्र की सत्ता से बाहर है, लेकिन संविधान की मान-मर्यादा के प्रति वर्तमान भाजपा सरकार के रवैये को लेकर देश भर में लोगों खासकर युवा वर्ग व महिलाओं का आक्रोश काफी व्यापक व अभूतपूर्व दिखाई पड़ता है।

सड़कों पर उमड़ें उनके शालीन व शांतिपूर्ण संघर्षों में संविधान व तिरंगा की प्रधानता पहली बार प्रमुखता लिए हुए है। इससे देश में संविधान के सम्मान के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे खासकर सरकारें व शासक वर्ग काफी हैरान व परेशान हैं।


उन्होंने कहा कि संविधान को ठीक से लागू कर देश की 130 करोड़ जनता का भला हो सकता है। देश में आज भी समता, स्वतंत्रता व बंधुता आदि संवैधानिक मूल्यों व गुणों का घोर अभाव है। इसका साफ मतलब है कि संविधान लागू होने के वर्षों बाद भी उसकी सही मानवतावादी व जनकल्याणकारी मंशा के हिसाब से लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में संविधान को उसके सही कल्याणकारी व सार्थक अर्थ में लागू नहीं करना एक लोकतांत्रिक जुर्म है।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …