Breaking News

योगी ने फिर की लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई

– मथुरा के सीएफओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश 
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों पर तीन अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पुलवामा हमले के शहीद के लिए जुटाई गई रकम में धांधली करने के आरोप में आगरा के जिला विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

इसी तरह मानकों की अनदेखी करने पर मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को इस बाबत ट्वीट कर फैसलों की जानकारी दी।

शिकायत मिली थी कि आगरा के जिला विकास अधिकारी ने पुलवामा में आतंकी हमले में जनपद निवासी शहीद के परिजनों की मदद के लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा जुटाए गए चंदे की राशि का दुरुपयोग किया है। प्रदेश सरकार ने इन आरोपों की जांच कराई और जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें निलंबित किए जाने का निर्णय लिया है।

दूसरी तरह अग्निशमन अधिकारियों पर मानकों की अनदेखी कर अग्निशमन व्यवस्थाओं की कार्यशीलता प्रमाणित करने का आरोप है। आरोप हैं कि अग्निशमन के मानक न पूरे होने के बावजूद कुछ लोगों को एनओसी प्रदान कर दी गई। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …