Breaking News

डिफेंस एक्सपो पहुंचा मिग-21

लखनऊ ब्यूरो। बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी विमान को मार गिराने वाला व बीकेटी वायु सेना स्टेशन की शान रहा भारतीय वायु सेना का मिग-21 भी सोमवार को डिफेंस एक्सपो स्थल पहुंचा गया है। लोगों के देखने के लिए इसे प्रदर्शनी स्थल पर एक स्थान पर खड़ा किया जा रहा है।


वृंदावन सेक्टर-15 में आगामी पांच से नौ फरवरी के बीच होने वाले डिफेंस एक्सपो की मिग-21 प्रदर्शनी की शान बढ़ाएगा। इसके दोनों पंख निकालकर बीकेटी वायु सेना स्टेशन से ट्रक से लाया गया है। यह एक सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है। इसका निर्माण सोवियत संघ के मिकोयान-गुरेविच डिजाइन ब्यूरो ने किया है। इसी लड़ाकू विमान से विंग कमांडर अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर पाकिस्तान के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफ -16 विमान को मार गिराया था। अभिनंदन की इस बहादुरी की हर तरफ चर्चा हुई थी। इसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मनित किया गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …