Breaking News

दिवालिया सरकार का दिवालिया बजट : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह दिवालिया सरकार का दिवालिया बजट है। बजट के झूठे छलावे की जगह अगर भाजपा के भ्रष्टाचार पर कर लगा दिया जाए तो देश के बुरे दिन समाप्त हो जाएंगे। 


दिल्ली में अखिलेश यादव ने कहा कि इस बजट से  न नौकरीपेशा को फ़ायदा, न कारोबारी को, न उद्योग को, न किसान-मज़दूर-गरीब को।  युवा और भी निराश हो गए हैं और महंगाई की मारी गृहणी और भी हताश है।  ये बजट आंकड़ों का मकड़जाल था ताकि अन्य मद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। 


अखिलेश ने कहा कि बीजेपी अर्थव्यवस्था को लेकर नाकाम है।  यूपी में भाजपा की सरकार है, लेकिन इन्वेस्टमेंट लाने के नाम पर कुछ नहीं था।  वित्त मंत्री ने इस दशक का पहला दिवालिया बजट पेश किया है। अखिलेश ने कहा, बजट में नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं। 


उत्तर प्रदेश  में निवेश के लिए आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आए लेकिन इसके बावजूद कोई निवेश नहीं आया। अखिलेश ने वित्त मंत्री के लंबे बजट भाषण पर तंज कसते हुये कहा कि यह लोगों को भ्रमित करने का एक तरीका था। उन्होंने कहा, यह बजट इतना बड़ा इसीलिये था कि लोग समझ न पायें। लोग उलझे रहें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …