राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जनवरी 2022 तक हर हाल में चालू कर दिया जाए। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के काम को और तेज करने व तय समय सीमा में पूरा करने को कहा है। अवनीश अवस्थी ने शनिवार को लोकभवन में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे काम की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि इसके निर्माण कंपनियां इसके काम में तेजी लाएं। उन्होंने जमीन विवादों के मामले जल्द सुलटाए जाएं ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आ सके। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का काम तेजी से चल रहा है और इसे इस साल के आखिरी तक खोलने की योजना है।
इस एक्सप्रेस की लंबाई में निर्माण का 35 प्रतिशत काम हो चुका है। इस साल एक फरवरी तक 98 प्रतिशत क्लियरिंग व ग्रविंग का काम हो चुका है। इसके अलावा मिट्टी बिछाने का काम 70 प्रतिशत हो चुका है। अब तक 430 तक स्ट्रक्चर्स का निर्माण हो चुका है। श्री अवस्थी ने कहा कि इस महीने तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे में दो प्रतिशत मिट्टी का काम कर लिया जाए।
यूपीडा द्वारा अब तक 95 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे चित्रकूट में भरतपुर के पास से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरया होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा वेबर मार्ग से लगभग 16 किमी पहले कुदरैल गांव के पास होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
