Breaking News

मवेशी लदा ट्रक पलटने से 2 गाय की मौत, 5 लोग बुरी तरह जख्मी

एन एच 57 सिमरा के निकट सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त मवेशी लदा ट्रक

झंझारपुर मधुबनी/डॉ. संजीव शमा : अनुमंडल के सिमरा चौक के पास एनएच 57 पर शनिवार को तड़के चार बजे मवेशी लदा ट्रक के पलटने से उसमें सवार सुपौल जिले के पशु व्यापारी अभिनंदन यादव,विजय कुमार यादव,सोनू कुमार यादव,प्रकाश यादव एवं नीरज यादव घायल हो गये। वहीं 18 मवेशियों में 2 गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मरहम पट्टी बांधकर छुट्टी कर दी गई । ट्रक चालक एवं उसका खलासी घटना स्थल से फरार बताया गया।

मवेशी के बावत जानकारी देते हुये व्यापारी अभिनंदन यादव ने बताया कि कुल 18 मवेशी में 2 की मौत हो गई है 5 घायल है एवं एक गाय का बच्चा खो गया है। स्थानीय पंचायत के पैक्स चेयरमैन नवनीत कुमार मिट्ठू प्रतिनिधियों के अनुसार ट्रक सवार पशु व्यापारी थे। रात वे दस छक्के की ट्रक में छपडा से 18 गायें बच्चे सहित लाद कर सुपौल जिला में लगने वाले पशु बाजार जा रहे थे।

दुर्घटना स्थल पर मृत मवेशी के साथ पशु व्यापारी

सुबह करीब चार – पांच बजे सिमरा चौक के पास फोर लेन 57 सड़क पर चालक को झपकी आ जाने से अचानक स्टेयरिंग मुड़ जाने गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गई । जिससे ट्रक का आधा हिस्सा नीचे की ओर और आगे का भाग सेकेंड ट्रैक पर पलट गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकलवा कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …