झंझारपुर मधुबनी/डॉ. संजीव शमा : जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने मनोनयन की सूची जारी करते हुए झंझारपुर आर.एस. निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी अजय कुमार टिबड़ेवाल को सांगठनिक जिला झंझारपुर का व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनयन किये जाने पर श्री टिबड़ेवाल ने जदयू के राष्ट्राध्यक्ष सूबे के मुखिया नीतीश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री संजय झा,लक्ष्मेश्वर राय, कपिलदेव कामत के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ को साधुवाद दिया है ।
वहीं झंझारपुर में मनोनयन की खबर मिलने पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र राम,प्रमंडल प्रभारी अभिषेक पंसारी,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण भंडारी,सांसद प्रतिनिधि अनुप कश्यप,पवन चौधरी, संतोष सिंह,दिनेश मंडल, शंकर कनोडिया,रंजीत झा, सुनील कुमार वर्णवाल, शिवचंद्र झा,प्रमोद कुमार प्रभाकर,सुधीर राय,अमरनाथ झा,निर्मल आनंद महाराज, नूनू मिश्र,रामबाबू सिंह,लाल झा आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !