मधुबनी : जिले में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का तीसरा चरण 3 फरवरी से चलेगा। अभियान के तहत 2 साल तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस के विश्वकर्मा ने बताया सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का पहला, दूसरा राउंड शत प्रतिशत सफल रहा है। इसी तरह तीसरे चरण को भी सफ़ल करने की जरूरत है। जिले के 13 प्रखंडों में 3 फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 4 चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 2 दिसंबर को हो चुका है तथा दूसरा चरण 6 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा।

- 13 प्रखंडों में चलेगा अभियान
- 1986 बच्चे एवं 241 गर्भवती माताओं को किया जाना है प्रतिरक्षित
13 प्रखंडों में होगा टीकाकरण
डॉ विश्वकर्मा ने बताया जिला में कुल 13 प्रखंडों में टीकाकरण स्थलों को चिन्हित किया गया है। अभियान के दौरान बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. बबुबरही, बिस्फी, घोघरडीहा ओल्ड, हरलाखी ओल्ड, खजौली खुटौना, लदनिया , लखनौर, लौकही ओल्ड, मधेपुर, मधुबनी अर्बन, फुलपरास ओल्ड, राजनगर में साइट का चयन किया जाएगा है जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि मिशन इन धनुष प्रोग्राम शुरू होने से पहले सभी आशा आंगनबाड़ी सेविका अपने क्षेत्र में समय से सर्वे का काम पूर्ण कर लें ताकि एक भी बच्चे और गर्भवती माताएं छूट ना पाए।
जन-जागरूकता पर बल
एस के विश्वकर्मा बताया कार्यक्रम को सफल करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. सभी सत्रों पर आवश्यकता के अनुसार माता बैठक, सामुदायिक बैठक, वीएचएसएनडी बैठक के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया है।

पर्यवेक्षण पर भी बल
अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर टीम बनाये गए हैं. अभियान के दौरान टीम फील्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी. साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !