Breaking News

भाजपा राज में अमीर ही और हो रहे अमीर : अखिलेश यादव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि झांसा दर झांसा भाजपा का एजेण्डा है। आखिर रोजगार देने के भाजपाई दावों का क्या हो रहा है? अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। भारत में एक प्रतिशत अमीरों के पास 70 प्रतिशत आबादी की 4 गुना दौलत बंधक है। देश के 63 अरबपतियों की सम्पत्ति तो भारत के एक साल के बजट से भी अधिक है। देश में एक टाप सीईओ साल में जितना कमाता है उतना हासिल करने में घर में काम करने वाली नौकरानी को 22,277 साल लग सकते हैं। गरीबी हटाओं का अर्थ गरीब को हटाओं हो गया है।


भाजपा सरकार के राज में कौन सी अर्थव्यवस्था है जिससे आम नागरिक का कोई भला नहीं हुआ है। किसान, गरीब, गांव-खेती, छोटा कारोबारी, छात्र-छात्राएं सभी तो भाजपा के धोखे के शिकार हैं। आयुष्मान योजना का क्या हुआ? अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, जिन दवाओं के दाम घटाने के वादे हुए वे भी वादे लागू नहीं हुए। योजनाओं के विचित्र नाम रखकर जनता को भ्रमित करने का काम ही यह भाजपा सरकार कर रही है तभी किसान उड़ान, विजन, डिजिटल क्रांति जैसी शब्दावाली चल रही हैं।
जनसाधारण को सस्ती, सुविधाजनक यात्रा की सुविधा देने की परवाह नहीं, प्रधान मंत्री जी तेजस जैसी मंहगी 150 ट्रेने चलाने जा रहे हैं। जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाली भाजपा है। उसकी जनविरोधी नीतियों से लोग बुरी तरह असंतुष्ट और आक्रोशित हैं। यह आक्रोश देश के विभिन्न भागों में फैल चुका है। अब भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है और उसके गिने-चुने दिन रह गए हैं।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …