Breaking News

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड से लौटे एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नई दिल्ली मेंगणतंत्र दिवस परेड से लौटे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस को स्वर्ण व रजत पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सोमवार को राजभवन में सम्मानित किया। इस अवसर पर एनसीसी उत्तर प्रदेश के महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव, एनसीसी के अन्य अधिकारीगण व कैडेटस भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने एनसीसी लखनऊ ग्रुप को ‘एनसीसी ध्वज प्रदान किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि एनसीसी युवाओं में भाईचारा, अनुशासन, नेतृत्व और देश प्रेम जैसे भावों को विकसित करने का कार्य करता है। एनसीसी प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स समाजसेवा के अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। राष्ट्र के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं तथा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे युवा वर्ग को अनुशासित होकर अपनी सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ सहयोग करना होगा। उन्होंने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
राज्यपाल ने कैडेट सिद्धार्थ, आकांक्षा पाण्डेय, सृष्टि सिंह, आरजू, रोहित नागर तथा सुहासनी घोष को राज्यपाल स्वर्ण पदक और कैडेट चन्द्रदीप सिंह, अंशु चौधरी, विदुषी रावत, अरसी आबिद खान, वीरेन्द्र और साक्षी चौधरी को राज्यपाल रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेजर जनरल राकेश राणा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कैडेटस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …