Breaking News

कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का हुआ आयोजन

श्रीनिवास सिंह मोनू , सरोजिनी नगर/लखनऊ। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के शाहपुर मझगवां गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 220 किसानों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों को खेती की सामयिक जानकारी किसान वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई तथा NFSM सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत ने यंत्रों पर प्राप्त होने वाले अनुदान के विषय में बताया।

श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किसानों को खेती में खरपतवार नियंत्रण और कीटनाशक बीमारियों से फसल को बचाने के उपाय बताए तथा बंजर जमीन को कृषि योग्य कैसे बनाया जाए इसके विषय में बताया। मेले में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वीरेंद्र कुमार वर्मा ने कृषकों को प्राप्त होने वाले अनुदानों के विषय में बताया। किसान मेले में कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …