Breaking News

मिशन आजीविका महिला ग्राम संगठन का हुआ आयोजन

माल/लखनऊ।क्षेत्र के उमरावल  पंचायत में मिशन आजीविका महिला ग्राम संगठन का आयोजन किया गया।  जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आंध्र प्रदेश से आई सीनियर सीआरपी महिला कनक महालक्ष्मी तथा हैदराबाद तेलंगाना से वाणी का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया।उमरावल पंचायत में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जागरूक करने के लिए मिशनआजीविका महिला ग्राम संगठन का चयन किया गया।

अध्यक्ष पद पर  सुमित्रा देवी, सचिव गुड्डी देवी को और कोषाध्यक्ष सुशीला देवी उपाध्यक्ष सुनीता साहू , उप सचिव चंद्रावती को तथा समूह सखी के पद पर सुमन को चयनित किया गया।इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। शकुंतला रावत  व रुबीना बानो ,सुखरानी, सरोजनी, किरण  सीमा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …