Breaking News

ग्राम सभा कुरौली मे की भाकियू भानु गुट के किसानों ने बैठक

मोहनलालगंज/लखनऊ । शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सैकड़ो किसानों ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में व गुट के तेजतर्रार किसान नेता रमेश प्रजापति की अगुवाई में किसानों ने बनिया बाबा समाधि स्थल करौली में  बैठक कर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य सहित 11 फरवरी को होने वाली किसानों की पंचायत को लेकर चर्चा व समीक्षा की ।

और किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में यूनियन के नेताओ ने जानकारी दी और उनका लाभ किस प्रकार से मिलेगा ये भी बताया । वही सभी किसानों के समक्ष कुरौली गांव का ग्राम अध्यक्ष कैलाश रावत को मनोनयन पत्र देकर चुना गया व संगठन का विस्तार करने की बात कही गयी ।

वही बैठक में भाकियू भानु गुट के अन्य दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी व किसान नेता सहित कुरौली गांव की दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे । अन्य लोगो को भी विभिन्न पदों पर मनोनयन पत्र देकर उन्हे सुशोभित कर संगठन के हित में पूरी निष्ठा व लगन के साथ काम करने की अपील संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों व किसानों ने की ।

और अंत मे किसानों ने एक दूसरे को बधाई देकर व जलपान कर बैठक का समापन भाकियू भानु जिंदाबाद , जय जवान , जय किसान , के सम्बोधन के साथ बैठक का समापन कर दिया ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …