Breaking News

विधानसभा चुनाव में 351 सीटों के साथ सरकार बनाएगी सपा : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार के समय हुए तमाम विकास कार्यों पर है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के 351 सीट जीतेगी और अपने बूते सरकार बनाएगी। सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को यह बात पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच कही।

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण अराजकता व्याप्त है। प्रदेश की बड़ी आबादी दहशत में है। दबंगों ने गरीबों का जीना दुश्वार कर रखा है। भाजपा ने नैतिकता को ताक पर रखकर असत्य को स्थापित करने की प्रतियोगिता शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हाल में राज्य में प्रदर्शन हुए। उसमें जितने लोग मरे हैं वे पुलिस की गोली से मरे हैं। समाजवादी सरकार में इसके दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है।

लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों को कुचलना अपनी बहादुरी मानती है। लोकतंत्र में धमकी और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। अहंकार लोकजीवन को लांछित करता है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री धोखे की राजनीति करते हैं। वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का दावा किया गया है। मगर कैसे हासिल किया जाएगा इसकी कोई रूपरेखा नहीं आई है।

इसी तरह किसानों की आय 2022 तक दुगनी कैसे होगी? किसानों को फसलों की डेढ़ गुना उत्पादन लागत कैसे मिलेगी?अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुई है। बच्चियों से बलात्कार की खब़रें रोज ही मिल रही है। क्या यही रामराज्य है?

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …