डेस्क : बेल्ट्रॉन के विज्ञापन सं० 1754/19 दिनांक 08.03.19 के विरूद्ध ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन कराए हुए तथा बेल्ट्रॉन की परीक्षा सूचना सं० 6637/19 दिनांक 08.11.19 के अनुसार नवम्बर-दिसम्बर 2019 में आयोजित दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होकर सफल हुए परीक्षार्थियों का द्वितीय चरण की परीक्षा 18 फरवरी से 21 फरवरी 2020 तक आयोजित हुआ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
द्वितीय चरण में कम्प्यूटर आधारित टाईपिंग परीक्षा लिया गया। जिसमें प्रथम चरण के डीईओ दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को सम्मिलित किया गया।
18, 19, 20 एवं 21 फरवरी को हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो के टाईपिंग की दक्षता परीक्षा एक ही दिन कम्प्यूटर पर ली गयी। प्रत्येक टाईपिंग परीक्षा में 10 मिनट की समय-सीमा दी गई। दोनो टेस्ट के बीच दस मिनट का अन्तराल दिया गया। साथ ही दोनों टाइपिंग परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों के लिए 5 मिनट का मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ ताकि 10 मिनट के टाइपिंग परीक्षा का पैटर्न समझ कर परीक्षार्थियों को टाइपिंग परीक्षा में कोई असुविधा न हो।

हिन्दी टाईपिंग टेस्ट रेमिंगटन गेल (Remington-Gail) की-बोर्ड (Key-Board) तथा मंगल फौन्ट (Mangal Font) पर ली गयी।
दक्षता का स्तर अंग्रेजी में न्यूनतम 30 WPM (Correct words) तथा हिन्दी में न्यूनतम 25 WPM (Correct Words) रखा गया है। बिहार के विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र iON IDZ पाटलीपुत्र, पटना रखा गया।

हिन्दी इंग्लिश दोनों टाइपिंग टेस्ट में सम्मिलित हुए परीक्षार्थीयों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। द्वितीय चरण की परीक्षा में सफल होने पर ही परीक्षार्थी बेल्ट्रॉन के रिक्त डीईओ पद के दावेदार होंगे।
बता दें कि प्रथम चरण की परीक्षा से 15880 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए चयन किया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !


