प्रमोद राही , नगराम, लखनऊ।
नगराम क्षेत्र के कुबहरा गांव में शुक्रवार को घर की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों से कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें आशा देवी को गंभीर चोटे आई हैं सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगराम पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है कुबहरा की रहने वाली रामकुमार अपनी पत्नी आशा देवी के साथ घर की दीवार बना रहे थे तभी कुबहरा गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग लोगों ने आशा देवी की जमीन को अपनी जमीन बताकर मारपीट पर उतारू हो गए और ताबड़तोड़ विपक्षी राजीव पुत्र रोहतम पंकज पुत्र रामकुमार शिवा पुत्र रामकुमार कमलेश पुत्र रामकुमार श्रीमती गुल्ली पत्नी सुनील कुमार अनिल पुत्र शोभा आदि लोगों ने मिलकर रामकुमार व उनकी पत्नी आशा देवी को दौड़ा दौड़ा कर लाठी-डंडों से मारा-पीटा जिससे आशा देवी के हाथ में फैक्चर हो गया आशा देवी का कहना है कि विपक्षी ग्राम प्रधान राजीव कुमार कुबहरा निवासी ने आकर मेरी दीवार गिरा दी और मुझे व मेरे बच्चों को मारा-पीटा घर में घुसकर मेरी साड़ी व ब्लाउज फाड़ डाला व स्तन पकड़कर नोच डाला जिससे आशा देवी व उनके पति राम कुमार व बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं इस बाबत नगराम उपनिरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
