Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत पर दी गई सहायता : मुख्यमंत्री

लखनऊ ब्यूरो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली गिरने से 13 जिलों में 15 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि घटना के 24 घंटे अंदर प्रत्येक परिवार को चार-चार रुपये सहायता राशि दी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को ट्वीट कर दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस अवधि में 11 जिलों में 42 पशु हानि की क्षतिपूर्ति करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। बड़े दुधारू पशु की क्षति पर 30 हजार रुपये, बड़े गैर दुधारू पशु की क्षति पर 25 हजार रुपये, बछड़े व खच्चर पर 16 हजार रुपये और भेड़, बकरी व सुअर के लिए 3 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। चंदौली की सकलडीहा तहसील में मंगलवार को आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। देवरिया के ग्राम खड़ाईच निवासी अभिषेक की मृत्यु हो गई और तीन अन्य के घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश डीएम को दिए गए हैं।
सोलर प्लांट के लिए 200 हेक्टेयर जमीन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अवादा नॉन कन्वेंशनल यूपी प्रालि को ग्राम मवई कलां एवं मवई खुर्द तहसील लालगंज मिर्जापुर में 100 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाने के लिए 200 हेक्टेयर जमीन खरीदने की अनुमति दी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …