Breaking News

दिल्ली से अधिक है नोएडा में लोगों की आमदनी : योगी आदित्यनाथ

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सकारात्मक परिणाम का ही नतीजा है कि आज नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली के लोगों से भी अधिक है। यह बात उन्होंने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-38 के बॉटेनिकल गार्डन में 2821 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विकास की परियोजनाओं ने तेजी पकड़ी है। जब भी इन प्राधिकरणों की बात की जाती है तो उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत होती दिखाई देती है। आज नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है, उनके पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी योजना का संकल्प पूरा होता दिखाई देगा।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मानसिक रूप से तैयार होना होगा। यह केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काम नहीं है। इसमें सहभागीदारी भी चाहिए।’

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां के लोगों को 2821 करोड़ की परियोजनाएं एक साथ प्राप्त हो रही हैं। यहां 580 करोड़ रुपए की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग का भी लोकार्पण हुआ है, जहां पर लगभग 7500 कारें एक साथ पार्क की जा सकती हैं। यही नहीं, 344 करोड़ रुपये की लागत से यहां जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य भी पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर की योजना, 100 एमएलडी की क्षमता वाले दो एसटीपी का भी शिलान्यास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक फ्लाईओवर, एक आईटीएमस सेंटर और एक गोल्फकोर्स के लिए धनराशि की व्यवस्था भी की है।सीएम योगी ने कहा कि विकास की सकारात्मक सोच का ही परिणाम जेवर एयरपोर्ट है। जेवर के एयरपोर्ट पर लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा मीडिया का नया हब बना है। मीडिया सकारात्मक रोल अदा कर सकती है, अगर अच्छाई को आगे बढ़ाएगी तो लोग इससे प्रेरित होंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …