Breaking News

प्रदेश के 16 नगर निगमों में 160 पार्षद नामित किए गए

लखनऊ ब्यूरो।राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में पार्षद नामित कर दिए हैं। प्रत्येक नगर निगमों में 10-10 पार्षद नामित किए गए हैं। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि पार्षद नामित होने से नगर निगमों का प्रजातांत्रिक स्वरूप अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत होगा। शाहजहांपुर नगर निगम में पार्षद नामित नहीं किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम में अनुराग मिश्रा ‘अन्नू, पद्मिनी चौधरी, कैलाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, शिव कुमार यादव, सुभाष शुक्ला, सर्वजीत सिंह, केके जायसवाल और प्रियंक आर्य को पार्षद नामित किया गया है। अयोध्या नगर निगम में बिंदु सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, आशीष सिंह, रमाकांत पांडेय, सरदार अजीत सिंह, संजय शुक्ला, रीना द्विवेदी, रंजीत सोनकर व मायाराम वर्मा को नामित किया गया है।

राज्य सरकार नगर निगमों में 10, पालिका परिषद में पांच और नगर पंचायतों में तीन पार्षद नामित कर सकती है। उत्तर नगर निगम अधिनियम में दी गई व्यवस्था के आधार पर राज्य सरकार जब चाहे नामित पार्षदों का कार्यकाल खत्म कर सकती है। नगर विकास विभाग ने गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहानपुर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में पार्षद नामित किए हैं। नामित पार्षदों को कार्यक्रम आयोजित कर मेयर शपथ ग्रहण कराएंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …