Breaking News

डिफेंस कॉरिडोर के लिए कंपनियों को जमीन आवंटन का काम हुआ तेज : अवनीश अवस्थी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि का आवंटन काफी तीव्र गति से हो रहा है। ,पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर निवेश कंपनियों को जमीन दी जा रही है। यही नहीं डिफेंस कॉरिडोर के लिए चिन्हित सभी नोड्स पर निवेशकों को सड़क, बिजली एवं पानी की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी।श्री अवस्थी ने गुरुवार को इस संबंध में डिफेंस एक्सपो-2020 में एम.ओ.यू. हस्ताक्षर करने वाली कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास को गति देने तथा इसके विनिर्माण की क्षमता को और अधिक बढाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ.प्र डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

उ.प्र. डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ, आगरा, झासी, चित्रकूट, लखनऊ तथा कानपुर के चारों ओर 5000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में निवेश को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश रक्षा तथा एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2019 लागू की गयी है। बैठक में लढानी समूह, हंस इनर्जी, एलन एंड एलवन, नित्या क्रियेशन, लोहिया समूह, सीआरडब्लूसी, एनएसआईसी व एमएसके प्राइवेट व त्रिवेणी इंजीनियरिंग आदि कंपनियों को जमीन उपलब्ध करवाने के विषय में चर्चा हुई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …