Breaking News

काशी पहुंचे सीएम योगी बोले – कोरोना को लेकर सरकार गंभीर, घबराने की जरूरत नहीं

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 11 कोरोना पीड़ित मरीज मिले हैं। इनमें 10 का इलाज दिल्ली में चल रहा है। एक को लखनऊ में भर्ती किया गया है। सीएम योगी शनिवार दोपहर ज़िला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। जिला अस्पताल आने से पहले सीएम योगी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। कॉरिडोर का निर्माण भी देखा।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। पूरे प्रदेश में 1268 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं। प्रदेश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस की जांच के लिए प्रदेश में पांच माइक्रोबायोलॉजी लैब भी तैयार है। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सतर्क है। लोग खुद भी इसके प्रति सचेत रहें। हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करें।

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में करीब 7 मिनट तक सीएम रुके। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा की। आइसोलेशन वार्ड की तैयारी से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह सुरक्षित और सेपरेट है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …