Breaking News

लखनऊ में पकड़ी गई नकली सेनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में मंगलवार को जिला प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान नकली सेनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के दिशा-निर्देश पर जनपद लखनऊ में अवैध सेनिटाइजर्स उत्पादन को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।
निशातगंज क्षेत्र में महालक्ष्मी केमिकल्स की फैक्ट्री में बिना ड्रग मैन्यूफैक्चररिंग लाइसेंस के आइसोप्रोफाइल अल्कोहल से बनाई गई  सैनिटाइजर की 100ml पैकिंग की एक हजार बोतलें पकड़ी गईं।

उक्त स्टॉक को सीज कर दिया गया है और फर्म के प्रोपराइटर नीरज कुमार खरे के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में थाना निशातगंज में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।उक्त कार्रवाई सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन अरविंद गुप्ता, चीफ ड्रग इंस्पेक्टर सीतापुर समेत चार सदस्य टीम द्वारा की गई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …