राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कोरोना के चलते पयर्टक स्थल व अन्य जगहों की बंदी से प्रभावित गरीबों को सरकार मदद रहेगी। इसके लिए के वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और श्रम मंत्री की कमेटी बनाई गई। कमेटी रोज कमाने खाने वालों लोगों पर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। इसके बाद उनको अलग से आरटीजीएस के द्वारा पैसे दिए जाएंगे। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी गई। इसके लिये चीफ सेकेट्री की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।

कैबिनेट की बैठक में यूपी के सभी पर्यटक स्थल 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान कहा गया कि पर्यटक स्थल सिर्फ साफ-सफाई के लिए खुलेंगे। तहसील दिवस व जनता दर्शन भी 2 अप्रैल तक नहीं होंगे। सभी स्कूल-कॉलेजों और मल्टीप्लेक्स 2 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी स्कूल-कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी हुआ है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के पीड़ित मरीजों की संख्या 13 है जिसमें से 12 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक हैं। हालांकि इसमें से चार लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !