Breaking News

कोरोना संकट से निपटने में बरती जा रही लापरवाही : अखिलेश

सरकार के ओहदेदार पार्टियों में दावत उड़ा रहे

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संकट के वक्त सतर्क और सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने में लापरवाही बरती जा रही है। सरकार के ओहदेदार पार्टियों में दावत उड़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद हाल यह है कि एक प्राइवेट हाईप्रोफाइल रात्रि पार्टी में बालीवुड की एक गायिका को सुनने के लिए भाजपा के बड़े नेता, मंत्री तथा शीर्ष अधिकारी भी पहुंच गए। इनके भाजपा सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक से सम्पर्क है। पार्टी में शामिल कई लोग संक्रमित पाए गए है। ऐसे में कल्पना की जा सकती है कि यह मर्ज कहां तक जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि बताया जा रहा है कि बालीवुड गायिका कनिका कपूर जिस पार्टी में थी उसमें 100 से ज्यादा लोग थे। इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, शीर्ष अधिकारी तथा प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री भी शामिल थे। जिस कोरोना संकट की दुनिया भर में दहशत है उसके प्रति प्रदेश के जिम्मेदार लोगों का रवैया कितना निम्नस्तरीय और निंदनीय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना जैसी विश्वव्यापी विपदा का इलाज करना डाक्टरों का काम है। लेकिन उसे फैलने से रोकने में हम सबको भी अपनी भूमिका निभानी होगी। सरकार को संक्रमण के टेस्ट सेंटर बढ़ाने चाहिए। अखिलेश ने कहा कि जिन पर संक्रमण का संदेह हो उन्हें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तुरंत डाक्टरी मदद उपलब्ध कराएं और जिनके पास खाने की दिक्कत हो उनकी तत्काल यथासंभव मदद में देरी न करें।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कोरोना संकट पर न तो गम्भीर दिख रही है और नहीं वह संवेदनशील है। इस संकट के मामले में उसका दोहरा चरित्र नजर आता है। भाजपा सरकार कोरोना के प्रति जनसामान्य में जागरूकता जगाने और अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के बजाय अपने झूठे प्रचार पर अंधाधुंध खर्च करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोरोना के नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। ये स्थिति तो राजधानी की है। मास्क और सैनीटाइजर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।गरीब लोगों और रोज कुंआ खोदकर पानी पीने वालों के लिए शासन-प्रशासन द्वारा मुफ्त भोजन, इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …