Breaking News

लखनऊ का होटल ताज अगले आदेश तक बंद, यहां तीन दिन रुकी थी सिंगर कनिका कपूर

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। राजधानी लखनऊ में कोरोना से बचाव के लिए होटल ताज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अगले आदेश तक ताज को बंद किया जाता है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कोरोना सक्रंमित सिंगर कनिका कपूर ताज होटल में तीन दिन ठहरी थीं। इस दौरान कई लोग कनिका के संपर्क में आए थे।

सिंगर कनिका कपूर होटल ताज में 14 मार्च को पहुंची थी और वहां पर दो दिन रुकने क बाद 16 मार्च की दोपहर उसने होटल से ‘चेक आउट’ कर लिया था। इस दौरान दो वेटर समेत चार कर्मचारियों ने उसे दो दिन तक अटेंड किया था। इसके अलावा इन दो दिन में कनिका से मिलने चार लोग पहुंचे थे। यह जानकारी होटल ताज के प्रशासन ने पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय को दी। सुजीत पाण्डेय ने पूरी पड़ताल के लिये एसीपी गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह को ताज होटल कई जानकारियां लेने के लिये भेजा था।

एसीपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि ताज होटल के मैनेजर शबाहत हुसैन ने कई जानकारियां दी है। पुलिस को बताया गया कि होटल में आने वाले विजिटर का डाटा नहीं रखा जाता है। इसके लिये सीसी फुटेज देखा गया तो कनिका कपूर से दो दिन में पांच लोग मिलने पहुंचे थे।होटल प्रशासन ने सीसी फुटेज देखने के बाद कहा कि उनके यहां दो दिन ठहरने के दौरान कनिका कपूर होटल के अंदर न तो किसी पार्टी में शामिल हुई और न ही उन्होंने कोई पार्टी की। इसके अलावा वह होटल से बाहर किसके यहां गई, इस बारे में कनिका से ही जानकारी जुटायी जायेगी।

यहीं नहीं कोरोना की रोकेथाम के मददेनजर प्रशासन ने सभी ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून और बार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया।इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को आदेश दिया था कि सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, डिस्को क्लब, स्विमिंग पूल और जिमखाने आगामी 31 मार्च तक बंद किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस तरह लखनऊ में अब तक आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लखीमपुर खीरी के कोराना वायरस से पीड़ित युवक का इलाज भी लखनऊ में ही चल रहा है। लखनऊ में गुरुवार को भी दो और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ये दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे थे। इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया। इस समय केजीएमयू में नौ मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …