Breaking News

जनता कर्फ्यू में सहयोग करें लोग : केशव मौर्य

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के लोगों से प्रधानमंत्री के अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता कोरोना महामारी से लड़ने में राष्ट्र की मदद करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनता कर्फ्यू यानी जनता के लिए जनता द्वारा लगाया गया कर्फ्यू है। 22 मार्च रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू में लोग सहयोग करें।

वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधों के क्रियान्यवन में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वैच्छिक संस्थाएं आदि सभी लोग सहयोग करें। उप मुख्यमंत्री ने विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया चिड़िया को संरक्षण देने और आदर्श वातावरण देने का संकल्प लेने की अपील भी की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …