राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कोरोना वायरस से बचने के लिए नगर निगम ने एहतियाती कदम उठाया है। वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों व महिलाओं को अनिवार्य उपस्थति से छूट दी है। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।यह छूट 27 मार्च तक के लिए लागू की गई है।

नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपने आदेश में कहा है कि यह छूट पर्यवेक्षणीय अधिकारी व कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। इसके अलावा इस परिधि में आने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य उपस्थिति से छूट रहेगी। बहुत आवश्यक होने पर ही उनको कार्यालय बुलाया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !