Breaking News

यूपी : आज चार और मरीजों में मिला कोरोना पॉजिटिव, अब तक COVID-19 के 42 मामले

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह तक चार नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। केजीएमयू में हुई जांच के बाद नोएडा में भर्ती दो महिला समेत तीन और बागपत में भर्ती एक युवक में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन नए मामलों को मिलाकर यूपी में 42 मामले हो चुके हैं।

केजीएमयू प्रवक्ता डा . सुधीर सिंह ने गुरुवार सुबह जारी बुलेटिन में जानकारी दी। बताया कि 21 वर्षीय युवती के परिवारजन पॉजिटिव थे। रिपोर्ट में युवती भी पॉजिटिव है, जो नोएडा में ही भर्ती है। ऐसे ही 33 साल की महिला और 39 साल के पुरुष की कोई हिस्ट्री नहीं है और दोनों नोएडा में भर्ती हैं। वहीं दुबई से लौटे 32 साल के युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत में भर्ती है। सभी का इलाज जारी है।

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैंं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में इससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …