दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस बीमारी-19 को फैलने से रोकने हेतु पूरे देश में लॉक डाउन आदेश लागू है। लॉक डाउन के चलते राज्य के बाहर फंसे श्रमिकों / कामगारों के संबंध मे सूचनाएँ संकलित करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा कोविड श्रमिक कोषांग गठित किया गया है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
डीएम द्वारा श्रमिक कोषांग मे तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं जिसमें नरेन्द्र कुमार कर्ण, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, कवेटी, मो0 नं0- 9122637673, श्री कौशल किशोर झा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बेनीपुर, मो0 नं0- 9931530301 एवं श्री लोकेश कुमार झा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी सदर, दरभंगा, मो0 नं0-8709654294 है।

श्रम कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा लॉक डाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे जिला के श्रमिकों/कामगारों तथा दरभंगा में आकर रुके हुए श्रमिकों से संबंधित सूचनाएँ एवं समस्याएं पंजीबद्ध की जायेगी एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
जिलाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक, दरभंगा श्री जगन्नाथ पासवान, मो0 नं0-B 9506425297 को श्रम कोषांग का नियमित रूप से अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण कर आवश्यक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेष दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !