संजय कुमार मुनचुन : भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह आगामी एक अप्रैल को एक बहुत बड़ा खुलासा करने वाले हैं। वे इस दिन बताने वाले हैं कि किसका ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’। इसको लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा भी तेज हैं।
- एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल
- बड़ी कार्रवाई :: BPSC पास शिक्षकों को ससमय नहीं दी सैलरी तो के के पाठक ने सभी DEO और DPO के वेतन पर लगाई रोक
- बड़ा खुलासा :: कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट आया सामने, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
- चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई
जरा रूकिये, दरअसल ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ उनका आने वाला सौंग है, जो अभय सिन्हा के यशी फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होने वाला। इस गाने का टीजर जारी हो चुका है। इस गाने में साउथ सेंशेसन संजना गलरानी, पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। वे कलर्स के चर्चित शो मुझसे शादी करोगी में भी नजर आ चुकी हैं। अब भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ रोमांस करते नजर आयेंगी।
पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्न लोकेशन पर की गई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अलबम ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ पहली ऐसी अलबम बन गई है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम अलबम मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में होती रही है। मगर यशी फिल्म्स ने पवन सिंह का पिछला भोजपुरी अलबम ‘कमरिया हिला रही है’ की सफलता के बाद एक नया प्रयोग किया है और इस अलबम की शूटिंग देश से बाहर नये कंसेप्ट के साथ की है। इसका टीजर अब आउट हो चुका है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सबों को पवन सिंह के इस नये गाने का इंतजार है।
आपको बता दें कि ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। निर्देशक कुमार सौरभ हैं। संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह हैं। गीतकार आजाद सिंह हैं। डीओपी रानू सिंह और संतोष सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं।