Breaking News

तब्लीगी जमात ने देश व प्रदेश को संकट में डालाः केशव मौर्य

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि तबलीगी मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों ने देश व प्रदेश को संकट में डाल दिया है। इलाज के दौरान चिकित्सीय टीम के साथ इनके द्वारा किया जा रहा दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों में सबसे अधिक संख्या दिल्ली मरकज से लौटे लोगों की है। राज्य सरकार किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देगी। राशन, दवा, सब्जियां आदि होम डिलीवरी के माध्यम से हॉटस्पाट वाले इलाकों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ग्राम प्रधानो सभासदों एवं कोटेदारों से कहा है कि यह संकट का समय है। सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो, किसान हो, रोज खाने कमाने खाने वाला भूखा ना रहे। राशन कार्ड बना है या नहीं राशन मुहैया कराएं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …