Breaking News

सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी ऑनलाइन पढ़ाएं : डा. सतीश

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रबंधन और शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे लॉक डाउन के दौरान अपने कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन क्लासों की सुविधा उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों का अभ्यास भी बना रहे। इससे बच्चे शिक्षण की ऑनलाइन विधियों से परिचित भी हो सकें। जो शिक्षक ई-लर्निंग और ई-क्लास की अधिक जानकारी रखते हैं, वे अपने साथी शिक्षकों को इन प्रक्रियाओं से जुड़ने में सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता करें। डॉ द्विवेदी ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से पीएम केयर्स फण्ड में स्वयं दान देने और अपने छात्रों के अभिभावकों, मित्रों, रिश्तेदारों तथा समाज के अन्य लोगों को भी दान देने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …