Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा : केशव

निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा : केशव

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: राजधानी में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों का काम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को राजभवन के सामने विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में लोकनिर्माण विभाग, सेतु निगम व निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन फ्लाईओवर का निर्माणकार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। उन फ्लाईओवर का काम पहले शुरू किया जाए।लखनऊ में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक फ्लाईओवर और पुलों का काम चल रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन हो गया, जिसके बाद सभी निर्माणकार्य रोक दिये गये। सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से सभी निर्माणकार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ के बीच एलिवेटेड फ्लाईओवर और मीना बेकरी फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद चौक से हैदरगंज और हुसैनगंज से नाका हिंडोला के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम भी शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रदेश में निर्माण परियोजनाओं का काम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये शुरू करने के लिए विभिन्न मंत्रियों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई थी। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को निर्माणकार्य कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …