Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / यूपी में कोरोना के 550 मरीजों में से 47 हुए ठीक, पीलीभीत अब कोविड-19 मुक्त जिला

यूपी में कोरोना के 550 मरीजों में से 47 हुए ठीक, पीलीभीत अब कोविड-19 मुक्त जिला

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 550 हो गई है। वहीं 47 लोग इस महामारी को हरा चुके हैं और वे इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पीलीभीत जिले में दो कोविड-19 के मरीज थे। एक पहले ही ठीक हो चुका था। दूसरे मरीज को आज इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह से अब पीलीभीत जिला कोरोना मुक्त हो चुका है।
वहीं आगरा में एक ही दिन में 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से दहशत फैल गई। सुबह 12 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि प्रशासन ने की। वहीं, देर रात केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 31 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें एक डाक्टर भी है। जबकि 24 जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 137 तक पहुंच गई है।
कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर रायबरेली जिला प्रशासन ने गैर जनपदों और प्रांतों से आए लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों पर रोककर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया और 14 दिनों तक सेंटरों पर रहने के निर्देश दिए गए इस दौरान संदिग्ध लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भी भर्ती कराया गया और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
रविवार को जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों से 10099 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया और घर पर 14 दिन तक अलग रहने की सलाह दी गई। वहीं क्वारंटीन के दौरान किसी भी सेंटर पर किसी को भी सर्दी जुकाम बुखार नहीं हुआ अभी जिले में बने क्वारंटीन सेंटर पर 27 सौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ विभाग की ओर से क्वारंटाइन सेंटर पर समय-समय पर लोगों का चिकित्सीय परीक्षण  किया जा रहा है। खांसी जुकाम बुखार वाले 78 लोग मेडिकल क्वारन्टीन में है। जिनका मेडिकल ऑब्जर्वेशन चल रहा है। उनमें 48 लोग कृपालु मेडिकल इंस्टिट्यूट में हैं। शेष 30 जिला अस्पताल में। इसमें 27 वे हैं जिन्हें स्क्रीनिंग में लगी टीमों ने हॉटस्पॉट वाले मोहल्लों से  चिन्हित किया है।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …