Breaking News

कार्ड हो ना हो, सभी को दें राशन, प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न सोए : सीएम योगी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में टीम इलेवन के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कम्युनिटी किचेन से जरूरतमंदों में और शेल्टर होम्स के निराश्रितों में पूर्व की भांति ही बेहतर ढंग से सबको भोजन मिलता रहे, यह सुनिश्चित होता रहे कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के पास राशन कार्ड हो या ना हो, आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे आनाज अवश्य मिले, उन्होंने घुमंतू लोगों तक भी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हॉटस्पॉट में उल्लंघन पर करें सख्त कार्रवाई
इसस पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोकभवन में टीम-11 के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर यह निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर, आवागमन को पूरी सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में घर-घर सैनिटाइजेशन कराया जाए। संक्रमण छुपाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई 
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने एवं जानबूझकर न बताने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों और उनकी तलाशी न करने वाले थानेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक यूनिट में थर्मल स्कैनर तथा सैनिटाजर की पर्याप्त उपलब्धता रहे। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को अधिकारीगण पढ़ें तथा कार्ययोजना तैयार करें। जिन जरूरी गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है उनके बारे में शासनादेश तत्काल जारी किया जाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …