Breaking News

11 लाख रुपये का सिगरेट,पान मसाला,गुटखा व तंबाकू बरामद

लखनऊ।लखनऊ की विकासनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात बटहा इलाके में पान मसाला कारोबारी के घर पर छापा डाला। इस दौरान वहां से 11 लाख रुपये का सिगरेट, पान मसाला, गुटखा व तंबाकू बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक कारोबारी के गोदाम से बिक्री का 77 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। वह दो से तीन गुने दाम पर लॉकडाउन में प्रतिबंधित सामग्री बेच रहा था। पुलिस ने गोदाम से कारोबारी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, बटहा में पान मसाला व सिरगेट के थोक कारोबारी दिलीप सोनी का मकान है। सूचना मिली की कारोबारी घर में बने गोदाम से सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू दो से तीन गुने दाम पर बेच रहा है।पुलिस ने छापा डाला तो सूचना सही मिली। पुलिस ने मौके पर मिले करीब 11 लाख रुपये का सामान सील कर दिया। वहीं गोदाम पर मिले पांच लोगों के पास से 77 हजार रुपये भी बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों में दिलीप सोनी, विकासनगर का प्रदीप कश्यप, गाजीपुर बस्तौली का आकाश रावत व रोहित रावत,कल्याणपुर का राजेंद्र कुमार वर्नवाल,अलीगंज का शिवम चौहान और मड़ियांव के नौबस्ता नई बस्ती के पंकज अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक शिवम,रोहित,पंकज,राजेंद्र, आकाश रावत गोदाम पर सामान खरीदने गये थे। वहीं प्रदीप कश्यप कारोबारी दिलीप का कर्मचारी है। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम ?के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …