Breaking News

कोई भूंखा न सोये – राजनाथ सिंह

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। उनसे आग्रह किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में वह आगे बढ़कर जनता की मदद करें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, इस पर खास ध्यान देना है। हम सब को मिलकर इस मुश्किल घड़ी में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने उन्हें अब तक लोगों तक पहुंचाई गई मदद के बारे में जानकारी दी। उसके बाद राजनाथ सिंह ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। राजनाथ सिंह ने जरूरतमंद लोगों को किसी भी तरह की कमी ना होने देने का आश्वासन भी दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,महामंत्री त्रिलोक अधिकारी,पुष्कर शुक्ला,रामौतार कनौजिया, सुनील यादव व टिंकू सोनकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

विश्वनाथ प्रताप सिंह चौहान

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के विश्वनाथ प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष बनाए गए

चकरनगर/इटावा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) जी की …

पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को मिलेगा नव अंशिका सर्वश्री सम्मान

उन्नाव । नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा 29 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले ” …

जमीन को लेकर जालसाजी मामले में एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

चकरनगर/ इटावा। बीते दिवस तहसील दिवस में एक प्रार्थनापत्र प्रार्थी अजीत तिवारी के साथ हुई …