Breaking News

मधुबनी बिहार के टॉप 10 कोरोना हॉटस्पॉट जिलों में शामिल, दरभंगा 12वें स्थान पर

डेस्क : कोरोना के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में भी अब कोरोना मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ने लगी है। राज्य में टॉप टेन कोरोना हॉटस्पॉट में मधुबनी भी शामिल हो चुकी है। सोमवार तक मधुबनी में कोरोना के 26 मामले हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के पीएस संजय कुमार ने ट्विट कर जो हर जिले के कोरोना मरीजों का आंकड़ा जारी की है उसके अनुसार मधुबनी जिला 9वें स्थान पर पहुंच चुका है जबकि पड़ोसी जिला दरभंगा 12वें स्थान पर पहुंच चुका है। दरभंगा में भी अबतक कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। कोरोना हॉटस्पॉट के बिहार के टॉप टेन में सबसे पहला स्थान मुंगेर जिले का है उसके बाद पटना, रोहतास, बक्सर नालंदा, बेगूसराय, सिवान कैमूर, मधुबनी और भागलपुर शामिल हैं।

12 may 10 am

हरकत में आया मधुबनी प्रशासन

कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने के बाद मधुबनी जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इस बीच, संक्रमित हुए सभी लोगों की कॉन्टेक्ट डिटेल्स ट्रेस की जा रही है। इसके साथ ही जहां कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं उस इलाके को सील कर दिया गया है।

मधुबनी डीएम डॉ निलेश रामचंद्र

पूरे जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराया जा रहा है। पूरे मधुबनी पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनकी केस हिस्ट्री के दायरे में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। राज्य की छह जांच लैब में इनकी जांच कराई जा रही है।

–सौरभ शेखर श्रीवास्तव की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्वर्णिम टाईम्स

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …