डेस्क : राज्य सरकार ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के कार्यालयों एवं कोषांगों को खोलने के आदेश दिये हैं. हालांकि लॉकडाउन की वजह से राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के यूजी-पीजी विभागों में केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार अध्ययन-अध्यापन कार्य स्थगित रहेंगे. ऑनलाइन अध्ययन-अध्यापन के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने एकेडमिक कैलेंडर का अनुपालन करेंगे.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सोमवार को शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चन्द्र झा ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों भेजे गए अपने पत्र में कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के कार्यालय, कर्मचारियों के वेतन भुगतान, न्यायालय से संबंधित वाद, संबंधन से संबंधित तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए खुले रहेंगे. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में वर्ग क एवं वर्ग ख के सेवक नियमित तौर पर प्रतिदिन कार्यालय आयेंगे जबकि वर्ग ग एवं संविदा कर्मी के 33 फीसदी कर्मचारियों को ही रोजाना दफ्तर आने की छूट होगी.

विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के प्रशाखाओं एवं कोषांगों में पदस्थापित कर्मियों, डाटा इंट्री ऑपरेटरों, संविदा कर्मियों, कार्यालय परिचारी के संबंध में सक्षम पदाधिकारी द्वारा रोस्टर का निर्धारण किया जाएगा. कार्यालय खुलने के दौरान कोविद-19 के प्रबंधन के संबंध में राष्ट्रीय मार्गदर्शिका तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हरहाल में अनिवार्य होगा और सभी मास्क पहनकर कार्यालय आएंगे औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखेंगे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !