Breaking News

महिला को घर से बुलाया मिलने पालीगंज, धरहरा में पीट पीटकर कर दी हत्या

देखें वीडियो भी

पटना / पालीगंज (बिक्कु कुमार) : लॉक डाउन की अवधि जैसे-जैसे बढ़ रही हैं घरेलु हिंसा भी बढ़ रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीगंज की है। जहा पर हम आपको एक घटना से रुबरु करवा रहे हैं। पालीगंज में एक महिला कि हत्या घर से बुलाकर कर दी गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल भेज दी है।

आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका आरती देवी अरवल खनगाह की रहने वाली थी।उसे किसी ने मिलने के लिए पालीगंज बुलाया था। महिला अपने भतीजी पूजा को साथ लेकर पालीगंज आ गयी। जब वो धरहरा के पास जैसे ही पहुँची की पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियो ने अचानक उसपर हमला कर दिया, और पिट-पिट कर महिला को अधमरा कर दिया तभी घबराई भतीजी पूजा चिलाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण उस ओर दौर पड़े। काफी संख्या मे ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश महिला आरती देवी को धक्का देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


उधर अस्पताल में मौजूद मृतिका की बड़ी बहन अनिता देवी ने बतलाई कि आरती की शादी भगवानगंज थाने के बिजोड़ा ग्राम के सोनू पासवान से हुई थी। पिछले एक साल से पति से विवाद चल रहा था। उसके बाद से वह खनगाह में रह रही थी। और उसके दोस्त सुरेंद्र यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है ।

वही अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ बिपिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत सर व गर्दन में पीछे से चोट हो सकता है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेजा गया है। बाकी विशेष कुछ भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है।

वहीं इस बारे में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतिका की भतीजी पूजा के बयान पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …