Breaking News

बैरिया बस स्टैंड में महीनों बाद फिर से आई रौनक, मुजफ्फरपुर से भी बस परिचालन हुआ शुरू

https://youtu.be/bYF7yidmhfw
देखें वीडियो भी

पटना/मुजफ्फरपुर (संजय कुमार मुनचुन) : सोमवार को बसों का परिचालन शुरू होते ही महीनों बाद मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में फिर से रौनक लौट आई है।

गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन के पांचवे चरण में ट्रैन और बसों के परिचालन के आदेश के बाद सोमवार की सुबह से ही बैरिया बस स्टैंड से बस का परिचालन शुरू कर दिया है।

बस और यात्रियों को सेनिटाइज कर, मास्क पहना कर बस में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए निर्धारित बस सीट के अनुसार यात्रियों को बैठा कर बस को रवाना किया जा रहा है।

बस संचालक ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई छूट के अनुसार लॉक डाउन के सभी नियमो का पालन कर पटना, हाजीपुर,सीतामढ़ी,दरभंगा,समस्तीपुर,सहित दूसरे राज्य के लिए बस का परिचालन शुरू कर दिया गया है। दो महीने से लॉकडाउन के कारण बन्द रहे बस परिचालन से दैनिक बस कर्मचारियों की भूखमरी की स्थिति हो गई थी वहीं बस के परिचालन से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। बस परिचालन के शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है वहीं दो महीने से विरान पड़े बस स्टैंड में फिर से चमक आने लगी है।

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …