Breaking News

सीएम योगी ने 19 बिजली उपकेंद्रों का किया लोकार्पण, बोले- आने वाले दिनों में हर घर को 24 घंटे बिजली

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट में भी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने पावर कारपोरेशन को सफलता मिली। ‘पावर फॉर ऑल’ के तहत आने वाले समय में हर घर को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है।

इसी संकल्प को मजबूती देते हुए राज्य में नए ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाए गए हैं और बनाए भी जा रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने शनिवार को 3135 करोड़ रुपये से निर्मित 28 ट्रांसमिशन उपकेंद्रों के लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान उपरोक्त बातें कही। कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तैयार हो चुके 19 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण करने के साथ ही नौ उपकेंद्रों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के साथ ही पावर फॉर ऑल के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उठाए गए कदमों की एक नई श्रृंखला है। पिछले तीन वर्षो में एक बेहतर कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने आम जन के विश्वास को व्यवस्था के प्रति सुदृढ़ करने का काम किया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से एक करोड़ 24 लाख से अधिक ऐसे परिवार थे जिन्होंने बिजली नहीं देखी थी, उन्हें निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराकर उनके घरों तक उजाला पहुंचाने का कार्य किया गया है। सरकार ने पौने दो लाख मजरों के विद्युतीकरण किए जाने का विराट लक्ष्य भी प्राप्त किया है। यह इसलिए सम्भव हो पा रहा है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।  ‘सबको बिजली और हरदम बिजली’ के लक्ष्य को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। व्यापक सुधार की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इस कार्यक्रम में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …