पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : सात जून को भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली कर रही है. इस रैली के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. वहीं इस दिन आरजेडी पूरे प्रदेश में गरीब अधिकार दिवस बताते हुए आज खूब थाली पीटी. तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास के बाहर आकर थाली पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
राबड़ी आवास के बाहर बकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तेजस्वी यादव के साथा पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव ने भी थाली पीटा. इस दौरान तेजस्वी यादव के का साथ राजद नेता भी मौजूद थे.

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली का विरोध किया है. अमित शाह की वर्जुचल रैली का विरोध करने के लिए राबड़ी आवास पर इस कार्यक्रम को रखा गया था. राजद ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपना विरोध दर्ज करवाया है.
आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने वाले हैं. आज शाम 4 बजे अमित शाह वर्चुअल रैली के जरिए बिहार के लोगों से जुड़ने वाले हैं. इसके लिए बीजेपी ने पुख्ता तैयारी की है. अमित शाह बिहार जनसंवाद’ को संबोधित करेंगे. हालांकि यह रैली पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और अमित शाह के साथ-साथ कार्यकर्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल होंगे. बता दें, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने किसी भी तरह के जुटान पर पाबंदी लगाई है. लिहाजा अब चुनाव प्रचार जैसे काम भी वर्चुअल ही किए जा रहे हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !