Breaking News

चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे मंत्री जिनकी कोरोना से मौत,पहले कमल रानी भी तोड़ चुकीं हैं दम

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह)यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिनकी कोरोना से जान गई। इससे पहले मंत्री कमल रानी की भी मौत कोरोना से हुई थी।  
आपको बता दें कि पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते शनिवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। लखनऊ पीजीआई से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया पर उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।
भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री हैं।
इससे पहले यूपी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का दो अगस्त दिन रविवार को निधन हो गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित कमल रानी का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। वह 62 साल की थीं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *