Breaking News

अब सरकारी नौकरियों के लिए एक टेस्ट, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की आज बुधवार को बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले हुए। अब केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों के लिए एक ही टेस्‍ट होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इन फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में सरकारी नौकरियों के लिए 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को बहुत से टेस्ट देने होते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राष्ट्रीय भर्ती संस्था (National Recruitment Agency) कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लेगी जिसका करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा।

सरकार ने देश के एक करोड़ गन्ना किसानों के लिए भी बड़ा फैसला किया है। सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी (FRP) दाम 10 रुपये बढ़ाकर 285 रुपये प्रति क्‍विंटल करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी है। गन्‍ने की यह कीमत अक्तूबर 2020 से शुरू होने वाले नए खरीद सत्र के लिए तय की गई है। यह कीमत 10 फीसद रिकवरी के आधार पर है। यदि रिकवरी 9.5 फीसद या उससे भी कम रहती है तो भी गन्ना किसानों को संरक्षण देते हुए 270 रुपये मि‍लेंगे।

जावड़ेकर ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के गन्‍ना किसानों को होगा। उन्‍होंने कहा कि इथेनॉल भी सरकार अच्छे दाम पर लेती है। सरकार ने पिछले साल 60 रुपए प्रति लीटर के दाम पर 190 करोड़ लीटर इथेनॉल खरीदा था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने DISCOMs को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट ने फैसला किया है कि पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन इनको वर्किंग कैपिटल 25 फीसदी आधी लोन देने का जो अधिकार था वो इस साल वर्किंग कैपिटल लिमिट से ऊपर मिलेगा।

केंद्र सरकार के सचिव सी चंद्रमौली ने इस फैसले पर कहा कि केंद्र सरकार में लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं। यद्यपि हम अब तक केवल तीन एजेंसियों के परीक्षाओं को सामान्य बना रहे हैं, लेकिन समय के साथ हम भविष्‍य में सभी भर्ती एजेंसियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) कराएंगे।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *