Breaking News
Home / बिहार / मधुबनी / बाबूबरही विधायक सह मंत्री कपिल देव कामत की कोरोना से मौत

बाबूबरही विधायक सह मंत्री कपिल देव कामत की कोरोना से मौत

डेस्क : कोरोना से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया है. मधुबनी के बाबूबरही से कपिल देव कामत विधायक थे. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है.

कई दिनों से कपिलदेव कामत की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. ब्लड प्रेशर भी कम था. कामत की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए थे. लेकिन देर रात उनका निधन हो गया.

कपिलदेव कामत फाइल फोटो

दिन पूर्व बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का भी हो चुका निधन

इससे पूर्व 12 अक्टूबर को बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का निधन हो गया था16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ. ब्रेन हेमरेज के बाद मंत्री विनोद सिंह को तत्काल पटना के रुबन अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिर यहां से उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गया.

विनोद सिंह फाइल फोटो

पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री  विनोद सिंह 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें कटिहार जिला स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया था. कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद मिनिस्टर की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई थी. लेकिन इस बीच ब्रेन हैमरेज हो गया. जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली के मेदांता में चल रहा था. इस बीच पटना के दो सीनियर पत्रकारों का भी कोरोना से मौत हो चुकी है.

Check Also

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …