डेस्क : कोरोना से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया है. मधुबनी के बाबूबरही से कपिल देव कामत विधायक थे. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है.
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
कई दिनों से कपिलदेव कामत की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. ब्लड प्रेशर भी कम था. कामत की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए थे. लेकिन देर रात उनका निधन हो गया.

दिन पूर्व बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का भी हो चुका निधन
इससे पूर्व 12 अक्टूबर को बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का निधन हो गया था. 16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ. ब्रेन हेमरेज के बाद मंत्री विनोद सिंह को तत्काल पटना के रुबन अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिर यहां से उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गया.

पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें कटिहार जिला स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया था. कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद मिनिस्टर की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई थी. लेकिन इस बीच ब्रेन हैमरेज हो गया. जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली के मेदांता में चल रहा था. इस बीच पटना के दो सीनियर पत्रकारों का भी कोरोना से मौत हो चुकी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !