
चकरनगर/इटावा। सिविल लाइन पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने टेलिकॉम उपकरणों की लूट करने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का किया खुलासा। इटावा और आगरा से लूटे गए लगभग 3 करोड़ के उपकरण बरामद। देश मे पहली बार इस तरह के लुटेरो का गिरोह लगा पुलिस के हाथ। 5 /6 दिसम्बर की रात को इटावा के जिओ सर्वर में हुई थी लूट। इटावा से लूटे गए उपकरण बरामद किए गए। पिछले 5 साल में 50 करोड़ से अधिक के उपकरण लूट कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच चुका है ये गिरोह। 10 लोगो को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में वोडाफोन में काम करने वाला बड़ा अधिकारी शामिल।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वोडाफोन में काम करने वाला अधिकारी लुटेरो को सीक्रिट उपकरणों की लोकेशन की जानकारी देता था जिसमे बाद लुटेरे घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए लुटेरो में कोरियर कंपनी का संचालक भी शामिल जो लूट के उपकरणों को विदेशी एजेंटो को भेजने का काम करता था। पिछले एक साल में 10 करोड़ से ज्यादा रकम विदेशो से गिरोह के सदस्यों खातों में आ चुकी है। कई देशों की यात्रा कर चुके है ये हाईटेक लूटेरे। गिरोह में कई देशी विदेशी बड़े लोग शामिल।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !