Breaking News

कार्रवाई :: विधायकों से मारपीट व बदसलूकी मामले में 2 पुलिसकर्मी निलंबित

डेस्क : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 23 मार्च को हंगामे पर काबू करने के नाम पर विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी मामले में अब एक्‍शन हुआ है। इस आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए गए थे।

गौरतलब है कि 23 मार्च को विधानसभा परिसर में विधानसभा के सुरक्षा प्रहरी की संख्या काफी कम रहने के कारण मार्शल और बिहार पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बजट सत्र का वह दिन विधानसभा में काफी हंगामेदार रहा।

ये हुआ था मामला

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक के विरोध में राजद के विधायको ने उस दिन सदन के अंदर जमकर हंगामा मचाया था। शाम को विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के कमरे के बाहर धरना देकर उनका घेराव किया था। इसके बाद विधानसभा में पुलिस बल का प्रयोग करते हुए विरोध करने वाले तमाम विधायकों को सदन से धक्के मार कर बाहर निकाला गया। आरोप लगा कि इस दौरान हंगामे पर काबू पाने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की।

Advertisement

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *