डेस्क : 50 हजार का इनामी कुख्यात मुन्ना मिश्रा को यूपी के बलिया से बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एके-47 सहित कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुन्ना पर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी सहित 18 संगीन मामले चल रहे हैं।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवा गांव के रहने वाले कुख्यात मुन्ना मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर गोपालगंज के लिए लेकर रवाना हो गई है। मुन्ना मिश्रा करीब आठ सालों से फरार चल रहा था। बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। करीब दो महीने पहले कटेया थाना के जमुनहा में एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या के मामले में उसका नाम आया था। उस वारदात के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार दबिश दे रही थी।

इसी बीच एसपी आनंद कुमार को जानकारी मिली कि कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और बलिया में रह रहा है। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। इसके बाद गोपालगंज के एसपी ने एक टीम का गठन किया। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। एसटीएफ यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थी। घेराबंदी करके एसटीएफ ने मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एके 47 और बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !